logo

ऐसा चोर जिसने किसी भी राज्य को नहीं छोड़ा, रांची SSP सुरेंद्र झा ने किया गिरफ्तार

8862news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
ओडिशा का शातिर चोर संतोष राठौर 12 साल से अकेले ही देश के कई राज्यों में चोरी कर चुका है। उसने झारखंड, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में चोरी की वारदात को  अंजाम दिया है। कई बार पकड़ा भी गया लेकिन फिर जमानत पर  छूट जाता था। चोरी के समय संतोष राठौर मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता था। 

मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था संतोष
मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था ताकि पुलिस को कोई सुराग ना मिल सके। चोरी का सामान खपाने की जिम्मेदारी छोटू कुमार वर्मा, शिवा कुमार साव, अर्जुन चंद्रपाल और प्रदीप कुमार सोनी की रहती थी। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के अनुसार संतोष पूरी योजना के साथ चोरी करता था। उसने राउरकेला में भी कई घरों में चोरी की है। एसएसपी ने बताया कि राउरकेला में कुछ अरसे पहले वह एक घर में चोरी कर रहा था। तभी राउरकेला पुलिस को इसकी जानकारी मिली। 

गिरने की वजह से टूटा था उसका पैर
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को देख वह चार मंजिला मकान से नीचे गिर गया। उसका पैर भी टूट गया था। संतोष राठौर को पकड़ने के लिए एसएसपी ने  हटिया एएसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था जिसमें अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार समेत 13 पुलिसकर्मी शामिल थे। 

सीसीटीटी फुटेज से मिला उसका सुराग
पिछले एक साल में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला। ज्यादातर फुटेज में एक दिव्यांग व्यक्ति दिखा। तब जाकर टीम ने राउरकेला पुलिस से संपर्क किया। वहां से यह जानकारी मिली कि संतोष राठौर को चलने में दिक्कत है। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश शुरू की। उसे ओडिशा से दबोच लिया। संतोष राठौर दो साल से रांची में रहता था। रांची में उसने करीब 40 चोरी की है। सबसे ज्यादा अरगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

किसी भी घर की तीन वक्त की रेकी
संतोष करोड़ों रुपये का सामान चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचता था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह दो साल से रांची में चोरी कर रहा था।  ज्यादातर बंद घरों में चोरियां करता था।  जहां उसे चोरी करनी होती थी वहां वह प्रतिदिन तीन टाइम रेकी करता था। पूरा दिन वह घर के पास जाकर यह देखता था कि ताला लगा हुआ है या नहीं। रेकी बाइक से करता था। घरों मे अगर तीनों टाइम ताला लगा मिलता था तो दूसरे ही दिन वह उस घर में घुस के चोरी कर लेता था।