logo

रांची नगर निगम ने देवकमल हॉस्पिटल प्रबंधन को दिया नोटिस

2948news.jpg
द फॉलोअप टीम,रांची
रातू रोड चौराहे पर स्थित देवकमल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को टर्मिनेट कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भेज कर तीन दिन के अंदर परिसर खाली करने का आदेश दिया है। वर्ष 2014 में रांची नगर निगम ने देवकमल हॉस्पिटल से 10 साल के लिए अस्पताल चलाने का करार किया था। करार की शर्तों का उल्लंघन बताते हुए निगम ने देवकमल हॉस्पिटल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।बता दें कि टर्मिनेट करने से पहले निगम ने एक सितंबर 2020 को पहले देवकमल हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसका जवाब देवकमल प्रबंधन में 21 सितंबर को दिया था, लेकिन हॉस्पिटल के जवाब से निगम संतुष्ट नहीं हुआ।

न मिला टैक्स और न ही सुविधाएं :
नगर निगम ने देवकमल अस्पताल को हॉस्पिटल संचालन के लिए पीपीपी मोड पर दिया था। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इलाज में 10 से 20 फीसदी तक रियायत देने की बात कही गई थी। अस्पताल का 20 फीसदी बेड निगमकर्मियों के लिए रिजर्व रखना था। साथ ही उन्हें इमरजेंसी सुविधा और इलाज मुफ्त में करना था। इतना ही नहीं, लाइसेंस फीस के रूप में कमाई का 10 फीसदी हिस्सा निगम में जमा करना था। लेकिन, आज तक न तो नगर निगम को उस अस्पताल से एक रुपए का राजस्व मिला और न ही निगम के अधिकारियों-कर्मियों को वहां इलाज की सुविधा मिली

ये भी पढ़ें......