logo

उत्तर प्रदेश के चुनार से मिले रांची के लापता आइआइटीएन शिक्षक

5087news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
बरियातू थाना क्षेत्र निवासी लापता आइआइटीयन शिक्षक पीयूषकांत सिंह को पुलिस ने आखिर ढूंढ लिया। जानकारी के अनुसार वह उत्तर प्रदेश के चुनार में मिले। बता दें की वह तीन फरवरी से लापता थे। परिजनों ने बताया कि वे लोग उन्हें लाने के लिए चुनार जा रहे हैं। हालांकि, अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि वह चुनार कैसे पहुंचे और कब। हालाँकि, पुलिस लगातार उन्हें ढूंढने में लगी थी। जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में वे पैदल जाते दिखे थे ,और इसके बाद घर से निकलकर बूटी मोड़ होते हुए ओरमांझी टोल प्लाजा से रामगढ़ की ओर निकल गए थे। 

ये भी पढ़ें.....

ढूंढने में लगी थी पुलिस 
लापता होने के बाद से ही पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इसके साथ ही घर वालों ने 50 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार पीयूषकांत सिंह रांची के प्लाजा चौक के पास आइआइटी कोचिंग चलाते हैं और वह फिजिक्स के शिक्षक हैं।