logo

वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो का रिम्स में निधन, 10 सितंबर को हुआ था जानलेवा हमला 

13478news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रिम्स में इलाजरत वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो की सोमवर सुबह मौत हो गई। 10 सितंबर की देर रात उन पर जानलेवा हमला हुआ था। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी गंभीर स्थति बनी हुई थी। बता दें कि 10 सितंबर की रात बैजनाथ पर जानलेवा हमला किया गया था। जिस तरह से बैजनाथ महतो पर घातक वार किया गया था उससे साफ़ जाहिर था कि आरोपी ने जान लेने की मंशा से ही हमला किया था। उनके सर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किये गए थे। पुलिस पीसीआर की गाड़ी ने गंभीर हालत में बैजनाथ महतो को सुबह 3:00 बजे रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया था। 

रिम्स के न्यूरो वार्ड में भर्ती 
बैजनाथ महतो रिम्स के न्यूरो वार्ड में भर्ती थे। घटना के अगले दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स के चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया था। कई पत्रकार भी रिम्स पहुंचे थे। सभी डाक्टरों से लगातार बेहतर इलाज देने का आग्रह कर रहे थे। रांची प्रेस क्लब के मेंबर और पत्रकारों में इस घटना के बाद  भारी आक्रोश है। लोग शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। बता दें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मामले में ट्वीट कर कहा था कि आरोपी किसी कीमत पर नहीं बख्शे जायेंगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िये: 

महंत नृत्य गोपालदास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ मेदांता में कराया गया भर्ती

UP: लखीमपुर खीरी में बवाल!  2 किसानों सहित पांच की मौत, गाड़ियों में लगाई आग