logo

उड़ानें घटने असरः 80% तक बढ़ा किराया, चेन्नई का 17,500

indigo13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। एक जुलाई से एयर इंडिया और इंडिगो समेत प्रमुख एयरलाइंस ने कई उड़ानों को रद्द या सीमित कर दिया है, जिससे सीटों की भारी कमी हो गई है। इसका सीधा असर हवाई किराए पर पड़ा है और कई रूटों पर किराया 50 से 80 फीसदी तक बढ़ गया है। एयर इंडिया ने रांची से हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली की कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि इंडिगो ने कोलकाता, पटना, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे प्रमुख रूटों पर दैनिक उड़ानों की संख्या घटाकर सीमित दिनों में संचालन शुरू कर दिया है। सबसे अधिक असर चेन्नई रूट पर देखने को मिल रहा है, जहां किराया करीब 10 हजार रुपये से बढ़कर 17,500 रुपये तक पहुंच गया है।


खराब मौसम से भी बढ़ी परेशानी, कई उड़ानें हुईं लेट
एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की ऊंची कीमतों और लगातार बनी हुई मांग के कारण किराए में तेजी आई है। वहीं, खराब मौसम के कारण भी कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ और कई फ्लाइट निर्धारित समय से देरी से रांची पहुंचीं तथा रवाना हुईं। विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जल्द ही उड़ानों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो आने वाले दिनों में यात्रियों को और अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है।

 

Tags - Ranchi Airport Air India IndiGo Flight Fare Aviation