logo

कौशल विकास के पांच दिनी प्रशिक्षण में रांची के 83 कर्मचारी सफल

6338news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कौशल विकास के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, रांची ने होटल रेडिसन ब्लू में पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया था। जिसमें रांची के 83 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इन्हें स्किल टेस्टिंग एंड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत फूड प्रोडक्शन, फूड एंड बेवरेज सर्विस और हाउसकीपिंग यूटिलिटी में आईएचएम रांची के शिक्षकों प्रशिक्षित किया।



सफल अभ्यर्थियों को दिया गया सर्टिफिकेट 
यह प्रशिक्षण विभिन्‍न कोर्स के लिए 8 मार्च 2021 से 13 मार्च  2021 तक चला। कौशल कॉलेज रांची के प्रशिक्षकों ने 6 ठवें दिन स्किल परीक्षा ली। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आईएचएम, रांची के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार की उपस्थिति में सर्टिफिकेट दिया गया। मौके पर होटल रेडिसन ब्लू के जनरल मैनेजर शांतनु गुहा रॉय ने आईएचएम, रांची के इस प्रयास की सराहना की।