logo

रांची जिला प्रशासन ने आखिरी क्षणों में रद्द कर दी BJP की संविधान गौरव यात्रा, ये थी वजह! 

15368news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

बीजेपी झारखंड का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम संविधान गौरव दिवस यात्रा को निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने अंतिम समय में कार्यक्रम को निरस्त किये जाने की जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के तहत अल्बर्ट एक्क चौक से हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक मार्च निकाला जाना था, लेकिन अंतिम समय में जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर कार्यक्रम को रद्द कर दिया। बीजेपी झारखंड के नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है। 

अमर बाउरी ने जताई कड़ी आपत्ति
इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकार एक सोची समझी साजिश के साथ हमारे संविधान गौरव दिवस यात्रा को अंतिम समय में निरस्त कर दिया है। यह बतलाता है झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस की महागठबंधन वाली सरकार संविधान और बाबा साहेब के प्रति कितनी श्रद्धा रखती है। जबकि इसी मार्ग से कई धार्मिक यात्राएं होती रही है। 
उन्होंने कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता को इस विषय पर जरूर विचार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर सभी राज्य वासियों एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी।