logo

रांची का अमन माधुरी दीक्षित के साथ दिखेगा रियलिटी शो डांस दीवाने में

5673news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कहते है जिनके अंदर टैलेंट होता है, वो किसी अभाव के बंधन में नहीं बंधते हैं। अपने जुनून और मेहनत की बदौलत मुकाम हासिल कर ही लेते है। हम बात कर रहे है रांची के अमन की, जो यह साबित कर रहा है कि गरीबी किसी के टैलेंट को कभी नहीं मार सकती। अमन रांची जैसे छोटे शहर से निकलकर इंडिया के बड़े रियलिटी शो डांस दीवाने में अपनी जगह बनाने जा रहा है। रांची का नाम रौशन करने वालों की कड़ी में एक नाम 8 साल के अमन राज का भी जुड़ गया है। 

कल से शो होगा शुरू 
27 फरवरी से कलर्स चैनल पर ‘डांस दीवाने सीजन -3’ शुरू होने जा रहा है। जिसमे अमन राज अपना जलवा बिखरेंगे। शो बॉलीवुड की अभिनेत्री और शो की जज माधुरी दीक्षित ने भी अमन के साथ डांस किया है। अमन का यह डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को माधुरी दीक्षित नेभी शेयर किया है। आपको बता दे कि अमन धुर्वा का रहने वाला है और उसके पिता एक छोटी सी नाई की दूकान चलाते है।