logo

20 सूत्री समितियों की घोषणा का कांग्रेस ने किया स्वागत, कहा-कार्यकर्ताओं का सम्मान

20 सूत्री समितियों की घोषणा का कांग्रेस ने किया स्वागत, कहा-कार्यकर्ताओं का सम्मान

द फॉलोअप टीम, रांची:

20 सूत्री समितियों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं बाकी सदस्यों के नाम की घोषणा के बाद प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्णय लेनेवाले अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के मेहनत से बनी सरकार में पहली बार कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलने का सिलसिला आरम्भ हो गया है।  महागठबंधन सरकार बनने के बाद से ही कार्यकर्ताओं क सम्मान दिलाने की बात चल रही थी। लेकिन कुछ कारणों से ये संभव नहीं हो पाया था लेकिन राजेश ठाकुर के अध्यक्ष बनते ही प्राथमिकता के तौर पर इसपर काम हुआ।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित महागठबंधन दलों के इस कार्य में साथ दिया जिससे कार्यकर्ताओं को सम्मान का रास्ता प्रशस्त करवाया।

 

मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

मौके पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इसके लिए विशेष आभार राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह का। प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष राजेश ठाकुर विधायकदल के नेता आलमगीर आलम एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का  जिन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलवाते हुए सरकार की योजनाओं की निगरानी का अवसर दिया है।

 

इस फायदा आम जनता को मिलेगा

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भी कांग्रेस आलाकमान एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी  कांग्रेस अध्यक्ष, नेता विधायकदल  एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष आरंभ हो चुका है कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ सरकार की जनप्रिय योजनाओं की निगरानी का अवसर मिला है जिसका लाभ राज्य की आम जनता को मिलेगा।