द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार अब मेजर ध्यानचंद पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के लिए ये बड़ा सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। गौरतलब है कि साल 1936 में बर्लिन में आय़ोजित अपने आखिरी ओलंपिक में ध्यानचंद ने 13 गोल दागे थे। इस तरह एम्सटर्डम, लॉस एंजेलिस और बर्लिन ओलंपिक को मिलाकर कुल 39 गोल दागे।
पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद पुरस्कार करते हुए ट्वीट किया। लिखा कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये भी आग्रह सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद। देश में फिलहाल इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2021
जय हिंद!
ध्यानचंद के बर्थडे पर राष्ट्रीय खेल दिवस
गौरतलब है कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन (29 अगस्त ) को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हर साल खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न के अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत 1991-92 में की गई थी। गौरतलब है कि ध्यानचंद की उपलब्धियां भारतीय खेल इतिहास को गौरवान्वित करने वाली है। ध्यानचंद ने भारत को साल 1928 में एम्सटर्डम, 1932 में लॉस एंजेलिस और 1936 में बर्लिन ओलंपिक में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक दिलाया। ये बड़ी कामयाबी और उपलब्धि थी। उनको हॉकी का जादूगर कहा गया।
भारतीय हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर टोक्यो ओलंपिक्स का कांस्य पदक जीत लिया। 41 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत को हॉकी में पदक मिला। भारतीय पुरुष टीम ने टोक्यो ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन किया और 4 दशक के पदक का सूखा खत्म किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार अब मेजर ध्यानचंद पुरस्कार होगा।