logo

राजेश ठाकुर बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष, रामेश्‍वर से छिनी कप्‍तानी

12147news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

बहुत दिनों चल रही चर्चा पर आखिर फुल स्‍टॉप लग गया। द फॉलोअप ने 22 अगस्‍त की अपनी खबर में ही बताया था झारखंड: प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा फिर हुई तेज... जितने मुंह उतनी बातें। उसखबर परआज मुहर लग ही गई। कांग्रेस हाईकमान ने झारखंड प्रदेश कमेटी की कप्‍तानी बदल दी है। अब तक प्रदेश के कार्यकारी अध्‍यक्ष की कमान संभाल रहे राजेश ठाकुर नए प्रदेश अध्‍यक्ष होंगे।

 

डॉ. रामेश्‍वर उरांव से कमान ले ली गई है। दरअसल पार्टी में यह उसूल माना गया है कि एक व्‍यक्‍ति दो पद पर न रहे। रामेश्‍वर राज्‍य सरकार में मंत्री भी हैं।

घोषणा के बाद बोले, बखूबी निभाएंगे जिम्‍मेवारी

राजेश ठाकुर ने दफॉलोअप को बताया कि कांग्रेस हाईकमान के प्रति वो दिल से आभारी हैं कि एक अदना से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्‍मेवारी दी है। उनका प्रयास रहेगा कि वो दायित्‍व का बखूबी निर्वहन करें। वो कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी मूल्‍यों के प्रचार-प्रसार और कार्यकर्ताओं को राज्‍य भर में जोड़ने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।

गीता, बंधु, जलेश्‍वर और शहजादा नए कार्यकारी अध्‍यक्ष

राजेश ठाकुर मूलत: बोकारो के रहने वाले हैं। वह छात्र जीवन से ही कांग्रेस के कर्मठ सिपहसालार रहे हैं। उन्‍हें झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह का करीबी माना जाता है। राजेश के अध्‍यक्ष बनाए जाने के साथ गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्‍वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया गया है।