logo

Jharkhand Weather: रिमझिम बारिश ने तपती गर्मी से दिलाई राहत, तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

7653news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

गुरुवार की सुबह शहर वासियों के लिए काफी सुहावनी रही। तेज हवाओं और बारिश ने कई दिन की चिलचिलाती गर्मी से राहत दी। हालांकि दिन चढ़ते ही धूप निकल गई। फिलहाल धूप में उमस नहीं है। बुधवार की शाम से ही राजधानी में तेज हवा और गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

दोपहर बाद फिर से बादल छाएंगे
मौसम विभाग की माने तो रांची में दोपहर बाद एक बार फिर से बादल छाएंगे। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आशंका हैं। हलकी बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी। 25 अप्रैल के बाद फिर से आसमान साफ होगा।

इन जिलों में दोबारा होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की आशंका है।