logo

प्रतिकूल परिस्थिति में भी राहुल गांधी ने अपने सिद्धांतो ने समझौता नहीं किया: बादल पत्रलेख

9961news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हम सभी अपने लोकप्रिय नेता करोड़ो भारतीयों की उम्मीद राहुल गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं।  हमें गर्व है कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी राहुल गांधी अपने सिद्धांतों पर कायम रहते हुए लोगों की सेवा में अनवरत लगे हुए हैं । कई लोग अपने सिद्धांतो से समझौता कर सफल हो जाते हैं।  सिद्धांतों पर जीने का जज्बा मुश्किल जरूर है पर प्रतिकूल परिस्थिति में राहुल गांधी को यही जज्बा उन्हें निडर बनाता है। मोरहाबादी में कांग्रेस की ओर से आयोजित राहुल गांधी जन्‍मदिन समारोह में बादल बोल रहे थे।

राहुल गांधी व्यक्ति नहीं एक सोच का नाम: दीपिका पांडेय 
वहीँ राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी व्यक्ति नहीं एक सोच का नाम हैंं। हमें गर्व है कि वो हमारे नेता हैं जो सत्य की लड़ाई पूरी ताक़त से लड़ने की प्रेरणा देते है। हम सब हर परिस्थिति में उनकी हर लड़ाई में उनके पीछे खड़े थे और रहेंगे। वो करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि राहुल गांधी इस देश की जनता की उम्मीद हैं। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं। आज जिस प्रकार विभाजनकारी शक्तियां निहित्त राजनैतिक लाभ और सत्ता प्राप्ति के लिए समाज को बांटने में लगी हैं। वहीं राहुल गांधी तमाम मिथ्याप्रचार के बावजूद निडरता के साथ लोगों की सहायता में लगे हुए हैं।

दृढ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति हैं राहुल:मानस सिन्हा 
कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा एवं संजयलाल पासवान ने कहा कि यह राहुल गांधी की दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि विषम परिस्थिति में भी इस कोरोना काल में युवा कांग्रेस के करोड़ों सिपाही सेवा कार्य मे लगातार लगे हैं। हम आज के दिन उनके उत्तम स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना करते हैं। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का दूसरा नाम है । नौजवानों की एकमात्र उम्मीद हैं निडर अडिग अदम्य साहसिक के साथ आज लोगों की आवाज़ बनकर सामने आते हैं यही उन्हें औरों से अलग बनाता है । प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राहुल  युवाओं, किसानों और साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए संघर्षरत, भारत के भविष्य हैं को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

कई नेता मौजूद 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खिजरी विधायक राजेश कच्छप मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह , प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय, खेल प्रकोष्ठ के अमरेंद्र सिंह  मौजूद रहे ।आज के कार्यक्रम में सहयोगी की भूमिका में उज्ज्वल तिवारी , प्रिंस बट, मेहुल प्रसाद, पंचम सिंह, अनिकेत राज, अभिजीत सिंह, पिया बर्मन, तन्नू राजपूत, मुस्कान ओझा, रोहित सिन्हा, शारिक अहमद, विक्की ठाकुर राहुल प्रताप सिंह सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।