logo

PM की सुरक्षा में कोई चूक नहीं, रैली में भीड़ नहीं जुटी तो अंटेशन के लिए रोका काफिला: चरणजीत चन्नी

16773news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फिरोजपुर में रैली को संबोधित करने जा रहे पीएम का काफिला हुसैनीवाला के पास फ्लाईओवर में फंस गया। काफिला यहां तकरीबन 20 मिनट तक रूका रहा। सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम के सुरक्षाकर्मी उनके वाहन को घेरकर खड़े हैं। गौरतलब है कि, अब मामले में सियासत शुरू हो गई है। बता दूं कि पंजाब में विधानसभा चुनाव भी है। 

पंजाब सरकार ने साधा निशाना
घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने फोन नहीं उठाया और ना ही संकट का हल निकालने में संवेदनशीलता दिखाई। अब मामले में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी है। 

चरणजीत सिंह चन्नी का बयान
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। उन्होंने खुद देर रात तक पीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी थी। चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया कि पहले प्रधानमंत्री को हवाई मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक जाना था लेकिन अंतिम समय में सड़क मार्ग से जाने का प्रोग्राम बना दिया गया। उन्होंने कहा कि पीएम की रैली के लिए 70 हजार कुर्सियों का इंतजाम किया गया था लेकिन महज 700 लोग ही वहां पहुंचे थे। चन्नी ने कहा कि रैली में भीड़ नहीं जुटी को पीएम ने ट्रैफिक में ही मजमा लगा लिया। 

प्रदर्शनकारियों ने रोका था काफिला! 
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान काफिले के करीब आ गये थे जिसकी वजह से पीएम का काफिला रोकना पड़ा। बीजेपी का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने जानबूझकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को काफिले के करीब आने दिया। कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की वजह से पीएम के काफिले को हुसैनीवाल स्थित राष्ट्रीय स्मारक से तकरीबन 30 किमी दूर रोकना पड़ा। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने की आलोचना
इधर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना की निंदा की। रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक पंजाब में अराजकता की स्थिति को बताने के लिए काफी है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने आज जो किया उससे लोकतंत्र शर्मसार है। ओछी राजनीति की वजह से कांग्रेस नहीं चाहती कि पंजाब का विकास हो। रघुवर दास ने आरोप लगाया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार आईएसआई और खालिस्तानियों के इशारे पर काम कर रही है। उन्हीं के इशारे पर पीएम की रैली रोकने की साजिश रची गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस में इसका जवाब देगी।