logo

BJP ने विकास नगरी को अंधेर नगरी बना दिया, UP में एक चौपट राजा बिठा दिया: प्रियंका गांधी

15643news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुरादाबाद: 

कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गांधी ने यूपी के मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। यहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने सबसे पहले माफी मांगी। कहा कि मैं अपने ससुराल वालों से माफी चाहती हूं कि बहुत दिनों बाद यहां आई। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या आपने हमें माफ किया। प्रियंका गांधी ने बताया कि उनके ससुर विभाजन के बाद यहीं आकर बसे और अपना कारोबार खड़ा किया। 

पीतल नगरी के रूप में जाना जाता है मुरादाबाद
प्रियंका गांधी ने कहा कि मुरादाबाद को देश और दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां के लोगों ने अपने हुनर, अपनी मेहनत और खून पसीने से सींचकर इस शहर को बनाया। उन्होंने कहा कि जब मेरी शादी हुई थी तो ये शहर समृद्ध था। यहां खुशहाली थी। पूरा शहर प्रगति पथ पर अग्रसर था लेकिन अब हालत बिगड़ती जा रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब ये शहर विकसित हो रहा था तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। केंद्र में हमारी सरकार थी। उस समय की सरकार ने व्यापारियों का समर्थन किया। सुविधायें भी दीं। 

मुरादाबाद का विकास करने में कांग्रेस का योगदान
अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने व्यापारियों का ऋण माफ किया। उन्होंने कहा कि पहले मुरादाबाद का 8 हजार करोड़ रुपये का कारोबार था। यहां से भारी मात्रा में सामान का निर्यात किया जाता था, लेकिन बीते पांच सालों में ये 6 हजार करोड़ रुपये तक आ गया। 3 लाख से ज्यादा लोगों का रोजगार छिन गया। बीजेपी की गलत नीतियों ने यहां का कारोबार बर्बाद कर दिया। प्रियंका गांधी ने नोटबंदी पर कहा कि, बीजेपी ने कहा था कि इससे कालाधन वापस आएगा, लेकिन कुछ नहीं आया। 

विकास के आधार पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस! 
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास के आधार पर चुनाव लड़ेगी। हम प्रदेश में 20 लाख नौकरियां देंगे। प्रत्येक जिले में मैन्यूफैक्चरिंग हब खोला जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले कृषकों को सम्मान नहीं दिया। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने में महज 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने बीते साल कोरोना महामारी के दौरान 8 हजार करोड़ रुपये का निजी एयरक्राफ्ट खरीदा। केंद्र सरकार नया संसद भवन बनाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये खर्चत कर रही है लेकिन गन्ना गिुसानों को बकाया भुगतान नहीं कर रही है। 

लगातार प्रतिज्ञा रैली कर रही हैं प्रियंका गांधी
गौरतलब है कि मुरादाबाद की प्रतिज्ञा रैली में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पहले भी ऐसी 2 रैलियां कर चुकी हैं। इनमें से एक रैली पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में और दूसरी रैली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट भी किया कि उत्तरप्रदेश की जनता प्रगति की प्रतिज्ञाओं के साथ है।उत्तरप्रदेश की जनता परिवर्तन की प्रतिज्ञाओं के साथ है। उत्तरप्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है।