logo

हाईवा की चपेट में आये पुजारी, इलाज के दौरान मौत

हाईवा की चपेट में आये पुजारी, इलाज के दौरान मौत
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
एमजीएम थाना क्षेत्र के पास एक साइकिल सवार पुजारी की भारी वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार को पुजारी मिथिला मोटर्स के पास रोड क्रॉस कर रहे थे तभी एक हाईवा ने उन्हें अपनी के चपेट में ले लिया। घटना में पुजारी बुरी तरह जख्मी हो गये। घटनास्थल पर कांग्रेस के कार्यकर्ता नितेश मित्तल पहुंचे और घायल को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गयी। 

हाइवा चालक फरार 
घटनास्थल से चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। नितेश मित्तल ने बताया कि पुजारी सड़क के किनारे दुकान और होटलों में रोजाना पूजा करके अपना पेट चलाते थे।  उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।