द फॉलोअप टीम,नई दिल्ली
कोरोना का कहर अभी खत्म हुआ नहीं कि महंगाई ने लोगों के बीच दस्तक दे दी है। ऑयल कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये और 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 36.50 रुपये की वृद्धि की गई है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 54.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
अधिकतम 12 एलपीजी सिलेंडर खरीद की अनुमति
बता दें कि सरकार ने लोगों को प्रति वर्ष अधिकतम 12 सिलेंडर खरीद की अनुमति दी है। खरीद के समय लोगों को पूरी कीमत आदा करनी पड़ती है, जबकि सब्सिडी को बाद में सरकार द्वारा ग्राहक के खाते में जमा किया जाता है। सब्सिडी के दरें एलपीजी की कीमतों और विदेशी विनिमय दर में उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें......
डिजल और पेट्रोल की दर भी रोज ही बढ़ रही
पेट्रोल और डिजल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इनकी दरें कम तो बहुत कम होती हैं। बढ़ती अधिक ही है। देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 83.71 रुपए है, तो डिजल 73. 87 प्रति लीटर है। इधर झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 78.26 प्रति लीटर और डिजल 72.94 प्रति लीटर बिक रहा है।