logo

देश के दो लाख गांवों में चार लाख कोरोना वारियर्स भाजपा करेगी तैनात: लाल सिंह आर्य

12346news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य  स्वयंसेवक अभियान के झारखंड प्रभारी लाल सिंह आर्य  ने कहा कि देश के दो लाख गांवों में चार लाख कोरोना वारियर्स के रूप में भाजपा  स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैनात करेगी। वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में  मीडिया से रूबरू थे। उन्‍होंने बताया कि जिला स्तर पर भी कार्यशाला हो रही है। चौथे चरण में मंडल की कार्यशाला चल रही है। झारखंड में 29465 बूथ है और 61000 बूथ वोलेंटियर बनाया जाना है। सांगठनिक 27 जिले में कार्यशाला सम्पन्न हो गयी है। 513 मंडल में कार्यशाला चल रही है। मंडल में 2052 टीम बन चुकी है। इस अभियान में हमारा हेल्थ वोलेंटियर हर घर जाएंगे। इस टीम में महिला और पुरुष दोनों शामिल है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत लोगों को न हो जाए इसकी भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ऑक्सिमीटर और थर्मल मशीन की भी व्यवस्था की जाएगी। कोरोना से क्या सावधानी बरतनी है इसकी भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के दो मंडलों के कार्यशाला में 31 अगस्त 2021 को शामिल होंगे। 

 

 

हेमन्त सरकार ने संवैधानिक मर्यादा का किया चीरहरण

लाल ने कहा कि कांग्रेस सेवा नहीं सिर्फ आरोप लगाती है। भाजपा सेवा करती है। कोरोना काल के समय कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता ने कोरोना से सावधानी की कोई अपील जनता से नही की बल्कि लोगों को गुमराह करने का कार्य किया। विपक्ष सिर्फ षड्यंत्र करती है। सेवा ही संगठन के पार्ट 3 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक संघ तैयार किये जा रहे है। 5 सितंबर तक झारखंड में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। झारखंड की सरकार संवैधानिक मर्यादा का चीरहरण कैसे होता है यह जानती है। केंद्र सरकार मुफ्त में टीका दे रही और झारखंड में यह टीका खराब हो रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने सभी को मुफ्त टीका दिया है। झारखंड की जनता को सही से टीका मिले इसकी व्यवस्था झारखंड सरकार को करना चाहिए। प्रेस वार्ता में अभियान संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, अभियान संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, पूर्व मंत्री व चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी और एससी मोर्चा के मीडिया प्रभारी लौकेश कुमार मौजूद थे।