logo

आदिवासी लड़की को दिल्ली में बेचने की थी तैयारी, किसी तरह भागकर गिरिडीह पहुंची

7202news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:
उग्रवाद (Extremism) प्रभावित क्षेत्र पीरटांड़ की एक आदिवासी लड़की( tribal girl) को दिल्ली ले जाया गया था। इस आदिवासी लड़की को बेचने की तैयारी की जा रही थी। दिल्ली से खुद को बचाकर यह लड़की किसी तरह भागकर गिरिडीह(giridih ) पहुंच गई। लड़की शहर के चैताडीह में लगातार रो रही थी। आसपास भटक रही थी। स्थानीय लोगों ने जब लड़की से रोने की वजह पूछी तो उसने आपबीती बताई। 

दिल्ली में बेचने की तैयारी की जा रही थी
लड़की ने बताया कि उसे उसका ही कोई परिचित बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले गया था। दिल्ली में उसे बेचने की तैयारी की जा रही थी। लड़की को जब इस बात की भनक लगी तो वो किसी तरह से उस परिचित के चंगुल से भागी। युवती ने झारखंड आने वाली ट्रेन पकड़ी और सीधे गिरिडीह पहुंच गयी। गिरिडीह में वो भूखी प्यासी भटक रही थी तभी स्थानीय लोगों की निगाह उस पर पड़ी। 

पचंबा पुलिस के संरक्षण में है पीड़ित लड़की
लड़की की हालत को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पचंबा थाना प्रभारी (Pachamba Police Station Incharge) नीतीश कुमार को दी।  सूचना के बाद महिला पुलिस के साथ पुलिस पदाधिकारी एसएन सिंह को भेजा गया।  पुलिस पहुंची और लड़की को अपने साथ थाना ले गयी। लड़की के परिजनों को सूचना दी गयी है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। पचंबा पुलिस ने लड़की को अपने संरक्षण में रखा है।