logo

पलक झपकते ही ये हसीना रांची में कर देती थी पर्स गायब, सोना-चांदी के गहने चुराने की थी शौक़ीन 

14067news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
राजधानी रांची में पुलिस ने एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है। हसीना बानो नामक महिला रांची की सड़कों पर चलने वाले ऑटो के चालकों के पर्स और बैग पर हाथ साफ़ कर पैसे और सोना - चांदी चुरा लेती थी। कोतवाली थाना की पुलिस ने इस शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस ने नकद के साथ-साथ चोरी के गहने भी बरामद किये हैं।

 

कैसे हुआ खुलासा 
कोतवाली थाना के प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि 13 अक्टूबर को नागाबाबा खटाल से काठीटांड़ ऑटो से जाने के दौरान आशा देवी नामक महिला का पर्स चोरी हो गया था। महिला ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया था। महिला द्वारा दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने जब छानबीन शुरू की और नागाबाबा खटाल के पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो हसीना की पहचान हुई उसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।


 

बोकारो से गिरफ्तार हुई हसीना 
रांची के कोतवाली थाना की पुलिस ने हसीना बानो की गिरफ़्तारी के लिए एक स्पेशल टीम बनाई। स्पेशल टीम को यह सूचना मिली की महिला बोकारो में उसके बाद पुलिस की टीम ने हसीना बानो को बोकारो से गिरफ्तार किया। महिला के पास से पुलिस ने 24 हजार रुपये कैश और कुछ गहने भी बरामद किये हैं. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हसीना चोरी के गहने बोकारो में ही खपाने का काम करती थी।

ऑटो सवार को बनाती थी निशाना 
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हसीना बानो ऑटो सवार को अपना निशाना बनाती थी. बोकारो से रांची आकर वह सामान्य महिला की तरह ऑटो के पीछे वाली सीट पर या बीच वाली सीट पर बैठ जाती थी उसके बाद जब ऑटो चलने लगता था तब वह चुपके से पर्स चोरी कर लेती थी या बैग में रखे गहने पर अपना हाथ साफ़ कर लेती थी।


हसीना बानो पर कई मामले थे दर्ज 
पुलिस छानबीन में पता चला कि शातिर चोर हसीना बानो पर रांची में आधार दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ डोरंडा, लालपुर, लोअर बाजार के साथ-साथ कई थानों में मामला दर्ज हैं. सभी थानों की पुलिस को हसीना बानो की तलाश थी।