logo

दहेज के लिए प्रताड़ित कर पहली पत्नी को भगाया मायके, दूसरी शादी करते पकड़़ा़या

5552news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:
आठ माह पहले जिससे शादी की, उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। तंग आकर पत्नीे मायके चली गई। इसके बाद युवक दूसरी शादी करने की तैयारी में था कि पकड़ लिया गया। अपने पिता के साथ ही जेल भेज दिया गया। मामला बेंगाबाद गिरिडीह का है।

पहली पत्नीे के साथ करता था मारपीट
 मोहनपुर पचंबा निवासी के शमशेर खान ने अपने पुत्र राजा खान की शादी बीते जून माह में घुठिया गांव के स्वर्गीय खलील मिर्जा की पुत्री इशरत जहां से की थी। इशरत ने आरोप लगायाहै कि शादी के कुछ दिनों के बाद ही शमशेर और राजा ₹100000 और एक बाइक की मांग करने लगे। पीड़िता को शारीरिक कष्ट भी दिया जाने लगा। तंग आकर वो मायके आकर रहने लगी थी।
पहली शादी में रहे बावरची ने खोला राज 
इधर, शमशेर खान ने अपने पुत्र राजा खान की शादी चापुआदीह पंचायत के मुंडहरी गांव के मोहम्मद फहीम जान शेख की पुत्री से करा रहा था। बारात में खाना बनाने वाले बावर्ची ने दुल्हा बने राजा को पहचान लिया। देखते ही देखते यह बात फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बाप-बेटा को गिरफ्तार कर लिया। गिरिडीह जेल भेज दिया।