द फॉलोअप टीम, कोडरमा:
तिलैया थाना क्षेत्र (Tilaiya Police Station Area) में आश्रम रोड (Ashram Road) के पीछे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बालेश्वर यादव के रूप में हुई है। वह चौराही का निवासी था। वन सुरक्षा समिति का सदस्य भी था।
ये भी पढ़ें.....
जांच में जुटी पुलिस
बालेश्वर यादव सब्जी विक्रेता था। वो तिलैया में सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। उसी वक़्त इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गोली मारने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन में जुट गयी है।