logo

सिर्फ 11 मिनट हुआ है बलात्कार, इसलिए आरोपी को कम सजा मिलेगी

11740news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:
दुष्कर्म की एक घटना पर फैसले के बाद अदालत के बाहर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को भी सैकड़ों लोगों ने स्विस अपील अदालत के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध उस फैसले के खिलाफ था, जिसमें एक बलात्कारी की सजा कम कर दी गयी। कोर्ट का यह तर्क है कि दुष्कर्म सिर्फ 11 मिनट तक हुआ था, जिससे पीड़िता गंभीर रूप से घायल भी नहीं हुई थी। यह मामला स्विट्जरलैंड का है। आरोपी की सजा कम होने पर लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। 

महिला ने भेजे होंगे सिग्नल 
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार मामला 20 जून 2020 का है। बेसल में रहने वाली 33 वर्षीय पीड़िता का आरोप था कि उनके घर के बाहर दो पुर्तगालियों ने अटैक किया और उन्हें बंधक बनाकर उनका रेप किया। आरोपियों में एक की उम्र 17 साल है और दूसरा 32 साल का बताया गया है। मामले पर फैसला सुनाते हुए महिला जज ने कहा कि सिर्फ 11 मिनट तक रेप हुआ। इस मामले में नाबालिग को फिलहाल कोर्ट ने सजा नहीं सुनाई है। वहीँ दूसरे आरोपी की सजा 51 महीने से घटाकर 36 महीने हो गयी है। लोगों में इसी बात का आक्रोश है। यही नहीं, पीड़िता को लेकर महिला जज ने एक कमेंट भी किया है, जिससे विवाद बढ़ गया है। जज ने कहा कि पीड़िता ने आरोपियों को सिग्नल भेजे होंगे। इसलिए आरोपियों की हिम्मत बढ़ी होगी। जज ने कहा कि ये बहुत मामूली गलती है।

महिला प्रदर्शनकारियों में आक्रोश 
जज के इस फैसले के खिलाफ महिला प्रदर्शनकारियों संख्या अधिक है। लोग जज से उनका फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बेसल कोर्ट हाउस के सामने प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। वे नारे लगा रहे थे "11 मिनट 11 मिनट हैं, बहुत ज्यादा हैं!"  लोगों ने कहा यह फैसला निंदनीय है। बलात्कार पिछले साल फरवरी में एक नाइट क्लब में जाने के दौरान हुआ था। इस मामले में न तो पीड़ित की और न ही आरोपी पुरुषों की पहचान उजागर की गई है। 
पीड़िता के एक वकील ने कहा कि वह अपील अदालत के इस फैसले से स्तब्ध है, जो आंशिक रूप से दोषी ठहराता है। अदालत ने कहा कि न्यायाधीश ने पिछले महीने अदालत में फैसले की घोषणा की थी, लेकिन एक लिखित फैसला कुछ हफ्तों में ही प्रकाशित किया जाएगा।