logo

इस बार नहीं सजेगा पोटाला मार्केट, कोरोना को लेकर रांची आगमन संभव नहीं

2300news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
तिब्बतीयन पोटाला मार्केट एसोसिएशन इस बार की सर्दी के मौसम में रांची आगमन नहीं होगा। एसोसिएशन ने इसका फैसले लेते हुए रांचीवासियों को इसकी सूचना दी है। एसोसिएशन की ओर बताया गया कि कोराना काल के मद्देनजर इस बार रांची आगमन नहीं हो पाएगा।
 
रांची से है विशेष लगाव
बता दें कि निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे तिब्बती लगभग 49 सालों से सर्दियों के मौसम में रांची आते रहे हैं। तब्बती लोग रांची के लोगों से इस तरह घुल-मिल गए हैं कि रांचीवासियों से उनका आत्मीय संबंध स्थापित हो गया है। उन्हें रांची शहर घर-परिवार जैसा लगता है। बताया गया कि खेद है कि इस बार कोराना महामारी फैलने के कारण रांची आना संभव नहीं है। 


ये भी पढ़ें......

गर्म कपड़ों की आपूर्ति बंद 
चूंकि महामारी के कारण आवागमन बाधित है एवं उचित दाम पर सही गर्म कपड़ों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कोरोना काल की इस त्रासदी की वजह से तिब्बती नहीं चाहते कि रांची आकर रांची वासियों के लिए किसी प्रकार की परेशानी का कारण बने। हमें पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द भारत इस महामारी से उबर जाएगा। अगले साल हम दोगुना उत्साह से आपकी सेवा में उपस्थित होंगे। हमें विश्वास है कि हर बार की तरह आपका सहयोग हमें मिलता रहेगा।