logo

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण का मंत्र हमें प्रेरणा देता है- दीपक प्रकाश

13201news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनसे प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा हुआ है। वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर हुए कार्यक्रम में बोल रहे थेे। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। उनके राष्ट्रहित सर्वोपरि के बताए मार्ग पर चलते हुए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं।

एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे : सौदान सिंह

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 'एकात्म मानववाद व अंत्योदय' के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा है।

अंतिम व्यक्ति के कल्याण के पक्षधर थे: धर्मपाल सिंह

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति के कल्याण के पक्षधर थे।सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमेशा प्रेरणा देता है।उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बिरंची नारायण, नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, सुमन कुमार,राकेश भास्कर, योगेंद प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, किसलय तिवारी, विनोद  सिंह, रूपेश सिन्हा, रेणुका मुर्मू,लक्ष्मी कुमारी, बबिता वर्मा, निशि जयसवाल, अमन जयसवाल, अरविंद तिवारी,अमित साहू,शोभा यादव,अस्मित सिंह,दीपक सिंहा सहित कई उपस्थित थे।

सभी 17 मंडलों के 943 बूथों पर मनाई गई जयंती

भाजपा, रांची महानगर-जिला के तत्वावधान में एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती राँची महानगर के सभी 17 मंडलों के 943 बूथों पर सादगी के साथ उनकी चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राँची के दीनदयाल नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा झारखंड के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्षरघुवर दास, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, राँची लोकसभा सांसद संजय सेठ , राँची विधायक सीपी सिंह, हटीया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक समरी लाल, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, राँची की महापौर  आशा लकड़ा , प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू , राँची महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता जी, उपमहापौर  संजीव विजयवर्गीय ने किया।

 

मौके पर महानगर के उपाध्यक्ष राजू सिंह, बसंत दास,जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र सिंह पटेल, अनिता वर्मा, रोमित नारायण सिंह, राकेश सिंह, रामलगन राम, अर्जुन मुंडा, गुड्डू, रितांकर दत्ता, संटू वर्मा, राजा सिंह, रजनीश पाण्डे, अरबिंद सिंह पिंटू, सोनू सिंह, अश्विनी सुखीजा सहित प्रदेश व जिला के पदाधिकारी गण, सभी 17 मंडलों के अध्यक्ष/पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष गण शामिल हुए।  कार्यक्रम का संचालन महानगर के महामंत्री वरुण साहू एवं आभार ज्ञापन रवि मुंडा ने किया।