logo

Dhanbad: कोराना के शिकार हुए परिजनों की याद में लगाए गए पौधे

9453news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
भाजपा युवा मोर्चा के अभिषेक सिंह समर्थक टीम ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अनोखी पहल की गई हैं। कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन की कमी के कारण आज इस दुनिया में नहीं हैंं। उनकी जाने चली गई उनके परिजनों को पर्यावरण से जोड़ने की शुरुआत की गई हैं। वैसे परिजनों से पौधे लगाए गए। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संक्रमण से हुई मौत के परिजनों से अलग-अलग जगह पर पौधे लगवाए गए और उसकी देखभाल उन्हें सौंपी गई।

11परिजनों से अभिषेक सिंह ने लगवाए पौधे
एना कोलियरी के समीप रहने वाले युवक विक्रम सिंह की मां का कोरोना से देहांत हो गया था। जिसने अभिषेक सिंह समर्थक टीम के सहयोग से पेड़ लगाया। इस दौरान विक्रम सिंह ने कहा कि आगे पर्यावरण की महत्व को लोगो प्ल समझें और पेड़ लगाएं ताकि ऑक्सीजन की कमी ना हो जिससे किसी की जान चली जाए। चासनाला के रहने वाले बमकेश ओझा ने भी एक पेड़ लगाया। उनके ससुर का देहांत हो गया था। भाजपा युवा नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि हम लोगों ने एक शुरुआत की है आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 11 परिजनों से पौधे लगावा रहे हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.