logo

विपक्षी विधायकों ने मानो हाईजैक कर लिया हो सदन, कोई गा रहा भजन तो कोई बजा रहा तालियां

5968news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
लोकसभा, विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है। सदन की अपनी गरिमा है। उसकी शुचिता का पालन करनाहर सदस्यत चाहता है। लेकिन धीरे-धीरे इसके नैतिक अवमूल्योन की सूचना लोकतंत्र के लिए कतई वाजिब नहीं कही जा सकती है। खबर है कि झारखंड विधानसभा में आज भजन गूंज रहे हैं। भजन से आपत्ति. नहीं, दरअसल सूचना यह है कि विपक्षी विधायकों ने मानो सदन को हाईजैक कर लिया है।

स्पींकर की भी नहीं सुन रहे
बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में विपक्षी विधायकों का हंगामा जारी है। कोई विधायक लेटा हुआ है तो कोई बैठा है। कोई खड़ा घूम रहा है तो कोई ताली बजा रहा है। सदन को पूरी तरह से विपक्षी विधायक ने हाईजैक कर रखा है। मुख्यमंत्री को भी नहीं सुना जा रहा है। स्पीकर के आग्रह की अनदेखी कर भाजपा के विधायक हंगामा कर रहे हैं।

अंताक्षरी खेल रहे विधायक
गूंज रहा हरे रामा,  हरे कृष्णा... वेल में बैठकर विपक्षी विधायक यह भजन गीत गा रहे हैं। भाजपा की महिला विधायक भी वेल में बैठकर गीत गा रही हैं। श्री कृष्ण गोविंद हरि मुरारी...अपर्णा सेनगुप्ता गा रही हैं। विपक्ष के विधायक भक्ति गीतों का अन्तराक्षरी खेल रहे हैं।