logo

बाइक चोर सहित अफीम तस्कर गिरफ्तार, अलग-अलग जगहों से पकड़े गए आरोपी

2374news.jpg
द फाॅलोअप टीम, मेदिनीनगर
नगर थाना क्षेत्र में पलामू पुलिस मे दो जगहों से बाइक चोर गिरोह को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है। बाइक चोर गिरोह में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो को मेदिनीनगर व एक को गढ़वा के मेराल से गिरफ्तार किया गया। बाइक चोरों के पास से तीन चोरी की बाइक भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में पलामू निवासी रवि कुमार, पिंटू चैधरी और गढ़वा के रहने वाले अजय राम शामिल हैं।

छापेमारी में अफीम तस्कर गिरफ्तार
वहीं, शहर थाना पुलिस ने सोमवार की रात एक होटल में छापेमारी कर अफीम की खरीद-बिक्री में शामिल तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी में इन्हें अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े जाने के बाद पूछताछ में उन्होंने पुलिस को खरीदार के बारे में बताया, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र यादव, मिथिलेश कुमार और भंवर लाल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें.......