logo

VHP  का आरोप झारखंड में हिंदुओ पर हो रहा अत्याचार,  विरोध में लौहनगरी में रविवार को होगा महाधरना

15140news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में साकची गोलचक्कर के पास रविवार को एक महाधरना का आयोजन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और धनबाद जिला के संगठन प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि जमशेदपुर में आये दिन जिला प्रशासन सरकार के इशारे पर हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार कर रही है। किसी ना किसी बहाने कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे किऐ जा रहे हैं। इस लिए सरकार के मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद करना पड़ रहा है। सिंह ने कहा कि हिंदू हित को लेकर यह निकम्मी सरकार के विरुद्ध महा धरना में हमारे हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।


 

धरना का उद्देश्य
अभय सिंह ने कहा कि गौ तस्करी जमशेदपुर में धड़ल्ले से हो रही है, लव जिहाद को बढ़ावा मिल रहा है। मंदिरों में प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ, साथ ही पूरे राज्य में धर्मांतरण तेजी से हो रहा है। इसके विरोध में धरना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले दुर्ग पूजा के दौरान भोग वितरण को लेकर अभय सिंह ने जिला प्रशासन पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया था, जबकि जिला प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन के तहत कार्रवाई करने की बात कही थी।