logo

अवैध संबंध के शक में कुदाल से मार कर पत्नी की हत्या की, फिर ससुराल फोनकर खुद दी जानकारी

4670news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम , बोकारो :
एक शक की वजह से कई ज़िन्दगियां बर्बाद हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ  सावित्री देवी (35) के साथ, जिसके पति ने उसे शक के मारे उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की जहाँ सोमवार की सुबह पति ने कुदाल से सिर पर मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला और खुद ही ससुराल में फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना कुड़कपनिया टंकी एरिया की है। 

जब ससुराल पक्ष के लोग बेटी के घर पहुंचे तो उसका शव मिला। आरोपी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था और इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के वक़्त दूसरे कमरे में मौजूद थे बच्चे भी 
सावित्री अपने पति दिलीप निषाद और तीन बच्चों के साथ कुड़कपनिया टंकी एरिया में रहती थी। पास में ही सावित्री का मायके भी था। घटना के वक्त दूसरे कमरे में तीनों बच्चे सो रहे थे और सुबह उठने पर उन्हें मां की लाश मिली। मृतका के पिता बीसीसीएल कर्मी किशुन मल्लाह ने बताया कि सावित्री और दिलीप की 29 अप्रैल 2007 में शादी हुई थी। दिलीप कतरास इस्ट मोदीडीह का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें.....

किसी और से मिली थी अवैध संबंध की जानकारी 
किशुन मल्लाह के अनुसार, दिलीप टेंपो चलाता था और फुसरो में रहता था। पर लॉकडाउन के बाद से वो घर बैठा था। इस वजह से उसे कुड़कपनिया टंकी एरिया में अपने पास रहने के लिए बुला लिया और एक टेंपो भी खरीद कर दिया। दिलीप, सावित्री और तीन बच्चों के साथ यहां रहने लगा। इसी बीच करीब 20 दिनों पहले दिलीप ने किशुन मल्लाह को बताया कि उसे किसी से जानकारी मिली है कि सावित्री का अवैध संबंध है। किशुन मल्लाह ने कहा, जिसने यह जानकारी दी है उसे सामने लाइए। पर दिलीप उसे लेकर नहीं आया।