logo

रांची: NSUI ने लगाया रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की टीम की सराहना

8201news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में रांची के हटिया विधानसभा अंतर्गत हवाई नगर में रक्तदान शिविर एवं एन्टी बॉडी  चेक उप कैम्प लगाया गया। इस कोरोना काल मे रक्त के अभाव को देखते है एन.एस.यू.आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आदेशानुसार लड़ेंगे और जीतेंगे मुहिम के तहत कैम्प का आयोजन किया गया। युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। 

स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिविर का उद्घाटन
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिविर का उद्धघाटन किया। उन्होने कहा कि आज के इस कठिन परिस्थितियों में कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह और उनकी टीम लगातार लोगो की मदद करने में लगे हुए है। ये कार्य सहरानीय है। 

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बढ़ाया हौसला
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी शिविर में पहुंच कर टीम का हौसला बढ़ाया। एन्टी बॉडी चेकउप करवा कर प्लाज्मा के लिए ब्लड सैंपल दिया। बादल पत्रलेख ने वहां उपस्थित डोनर्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि लगातार एन.एस.यू.आई प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह और उनकी टीम के द्वारा समाज हित एवं पार्टी हित मे कार्य किया जा रहा है।  युवा ब्रिगेड की टीम अपनी जान जोखिम में डाल कर लगातार कोरोना काल मे लोगो की मदद कर रही है। 

प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। कहा कि रक्त के अभाव को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। एन.एस.यू.आई समाज हित एवं छात्र हित के लिए 24 घंटे हाजिर है।