logo

अब जयमंगल बोले, भाजपा के एक विधायक भी गिरफ्तार और नेता भी सक्रिय

11153news.jpg


द फॉलोअप टीम, रांची:
सरकार गिराने की साजिश के आरोप में पकड़े गए तीन लोगों में क्या एक भाजपा विधायक भी हैं। क्योंकि दो सरकारी कर्मचारी की बात सामने आई है। दोनों हवाला कारोबारी हैं। दरअसल मामले में 22 जुलाई को कोतवाली थाना में शिकायत करने वाले बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने उक्त  बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि वो विधायक महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। अनूप की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया और बीती रात तीनों को गिरफ्तार किया।

झामुमो ने बताया, भाजपा की साजिश
इधर, झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बताया है कि स्थि र सरकार को अस्थिलर करने की भाजपा की साजिश कभी कामयाब नहीं हो सकती। न झारखंड की जनता बिकाउ है, न ही झामुमो, कांग्रेस और राजद समेत अन्य। सहयोगी दलों के विधायक ही बिकाउ हैं। सरकार टिकाउ है। पांच साल तक चलेगी। विपक्ष का सपना मुंगेरीलाल का ही रहेगा।

पुलिस की पूछताछ जारी
जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो हैं। इनमें से दो के बारे में बताया जा रहा है कि वो सरकारी कर्मचारी हैं। इनके खिलाफ धारा 419, 420, 124-ए, 120 बी और 34 सहित पीआर एक्ट की धारा 171 के साथ पीसी एक्ट की धारा 8/9 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों पूछताछ कर रही है। उनके पास से काफी मात्रा में नकद रकम भी मिली है।