logo

झारखंड में 21 अक्टूबर तक बारिश से राहत नहीं, जानें अपने जिले का हाल

13818news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
दुर्गापूजा के दौरान भले ही मौसम ने साथ दिया हो, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक झरखंड में बारिश होती रहेगी। 21 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

17 और 18 अक्टूबर को मौसम का हाल
17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 17 और 18 अक्टूबर को राज्य के उत्तरी-पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन होने की चेतावनी मौसम केंद्र रांची ने जारी की है। इस दौरान रांची और उसके आसपास के क्षेत्र में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे।

 


19 और 20 अक्टूबर कैसा रहेगा मौसम
इसके अलावा 19 और 20 अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। दोनों दिन रांची और उसके आसपास के क्षेत्र में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 19 अक्टूबर को रांची और उसके आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

21 और 22 अक्टूबर का मौसम का हाल
21 अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। रांची और उसके आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल छाये रहेंगे। वहीं, मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। 22 अक्टूबर को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा।