logo

बिहार में नीतीश सरकार के 16 साल, तेजस्वी यादव ने पूछ लिये 21 कठिन सवाल

15322news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना: 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कार्यकाल के 16 साल पूरे कर लिये। जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा इस मौके पर राजधानी पटना सहित कई शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पार्टी के नेता, मंत्री, सांसद, और विधायक जिलों में जाकर सरकार के कार्यों तथा उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री राज्य की जनता के लिए क्या-क्या काम किया।

बिहार में कई कार्यक्रमों का आयोजन
जनता दल (यूनाइटेड) ने इस कार्यक्रम का नाम दिया है समावेशी नेतृत्व और समावेशी विकास का 15 साल बेमिसाल। इधर इस मौके पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू के इस कार्यक्रम को जश्न-ए-फेल्योर करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जोरदार हमला बोला है। उनके उनके काम का हिसाब भी मांगा। 

नीतीश सरकार पर तेजस्वी का हमला
तेजस्वी यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर इसकी चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार एक नाकामयाब मुख्यमंत्री हैं। उनकी सरकार फिसड्डी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस दरम्यान नीतीश कुमार से 21 सवाल भी पूछे हैं। तेजस्वी यादव ने ट्विट कर अपेक्षा की है कि मुख्यमंत्री यदि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में यकीन रखते हैं तो उनके सवालों के जवाब जरूर देंगे। तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध पर सवाल पूछे।

तेजस्वी यादव ने पूछे 21 जरूरी सवाल
1. नीतीश कुमार के 16 साल के शासन के बाद आज भी बिहार पूरे देश में गरीबी औऱ बेरोजगारी का मुख्य केंद्र क्यों है। 
2. क्यों बिहार के हर दूसरे परिवार का कमाऊ बेटा दूसरे राज्य में पलायन करता है। बीते 10 साल में बिहार में पलायन दर में अप्रत्याशित वृद्धि क्यों है
3. नीति आय़ोग के सभी सूचकांकों में बिहार साल दर साल पिछड़ता क्यों जा रहा है, इसका दोषी कौन है।
4. केंद सरकार के मानकों और नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार मे शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी औऱ कानून व्यवस्था का हाल बुरा क्यों है।
5. कैग की सलाना रिपोर्ट में 2 लाख करोड़ से अधिक का हिसाब-किताब गायब क्यों है। क्या भारी वित्तीय अनियमितता और सृजन जैसे बड़े घोटालों की वजह से ही सरकार ने बीते 8 साल में उपयोगिता प्रमाम पत्र जारी नहीं किया
6. विगत 16 वर्षों में कुर्सी से चिपके रहने के लिए नीति, नियति, नियम, विचार और सिद्धांत की तिलांजलि देकर बिहार की प्रत्येक पार्टी के साथ गठबंधन क्यों किया
7. सतत विकास लक्ष्यों की भारत सूचकांक रिपोर्ट 2020-21 के मुताबिक बिहार में समग्र स्कोर सभई राज्यों में सबसे कम क्यों है।
8. बिहार में ऐसी कौन सी परीक्षा है जिसका प्रश्न पत्र लीक नहीं होता, कौन सी ऐसी भर्ती या बहाली है जिसका ससमय पारदर्शी प्रक्रिया के साथ परिणाम घोषित हुआ है।
9. मुख्यमंत्री बताएं कि एनडीए सरकार कुल बजट का महज 2 फीसदी ही दलितों पर क्यों खर्च करती है
10. बिहार में बीते 16 वर्षों में 30 हजार करोड़ रूपये के 76 घोटाले क्यों है। 

क्या सवालों का जवाब देंगे सीएम नीतीश
गौरतलब है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार ने पूरे 16 साल पूरे कर लिये हैं। जनता दल यूनाइटेड ने इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। सभी नेता, मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों और उपलब्धियों को प्रचारित करने में लगे हैं। विपक्ष हमला बोल रहा है।