logo

रांची के वरिष्ठ टीवी पत्रकार आकाश भार्गव ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक! 

14077news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

कौन कब इस दुनिया को अलविदा कह दे इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। न्यूज-11 भारत के पत्रकार आकाश भार्गव ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब वह हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने शनिवार शाम करीब सवा सात बजे आखिरी सांस ली। वे काफी समय से वे लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के ILBS अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कई दिन तक उन्होंने अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष किया लेकिन अंत में जिंदगी की जंग हार गए। 

बेबाक पत्रकार थे 
आकाश भार्गव की पहचान एक बेबाक पत्रकार के रूप में होती थी। पत्रकारिता जगत में जहां वे बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे। पत्रकार आकाश भार्गव के चले जाने से मीडिया जगत में शोक की लहर है। उनका इस तरह से चले जाना पूरे मीडिया जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। द फॉलोअप की पूरी टीम के साथ वह निजी तौर पर जुड़े थे। 

हमेशा यादों में कायम रहेंगे 
उनका इस तरह से चले जाना राज्य के पूरे पत्रकारिता जगत, उनके सभी पत्रकार बंधुओं या वे जो उनके साथ निजी तौर पर जुड़ें हुए थे। सभी लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे भले ही हमारे साथ नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा सबके दिल में जिंदा रहेगी। हम उनके निधन पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।