logo

रमेश बैस शाम पहुंचे रांची, 14 जुलाई को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

10774news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड के मनोनीत राज्यपाल रमेश बैस आज रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अलावा चम्पई सोरेन, जोबा मांझी, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख जैसे मंत्रियों ने उनका स्‍वागत किया। नये राज्यपाल रमेश बैस 14 जुलाई को राजभवन में शपथ लेंगे। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रमेश बैस इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे।



गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया 
राज्यपाल को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर जैप के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। स्वागत के लिए सीएम और मंत्रियों के अलावा मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का,  प्रधान सचिव वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, उपायुक्त रांची छवि रंजन, एसएसपी रांची सुरेंद्र झा समेत अन्यर पदाधिकारी भी उपस्थित थे।



एयरपोर्ट से राजभवन पहुंचे
मनोनीत राज्यपाल रमेश बैस एयरपोर्ट से राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह समेत राज भवन के अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया। 




रायपुर में हुआ जन्म
रमेश बैस का जन्म छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2 अगस्त 1947 को हुआ था। बैस 1978 में रायपुर नगर निगम के लिए चुने गए थे। 1980 से 1984 तक मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। वे 1989 में रायपुर 9वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे और 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोक सभा में फिर से निर्वाचित हुए। केंद्रीय मंत्री भी रहे।