logo

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार 7 मार्च को आएंगे रांची

5278news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार 7 मार्च को रांची आएंगे। यह जानकारी हुसैनाबाद विधायक सह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह ने दी है। मंगलवार को उनके नेतृत्व में रांची में पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ अधिकारी, जिला अध्यक्षों की एक बैठक हुई। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभाकर प्रसाद और वरीय उपाध्यक्ष एसके चैटर्जी ने बताया कि शरद पवार के रांची आगमन की तैयारी की योजना की विस्तृत चर्चा की गई है।

ये भी पढ़ें.....



इन नेताओं ने भी दिए सुझाव
बैठक में युवा विंग से जिला अध्यक्ष धन्नजय सिंह (धनबाद),  रोहित सिंह (पश्चिमी सिंहभूम), व्यास देब चौधरी ( बोकारो),  संतोष सिन्हा ( दुमका),  विवेक सिंह (जामताड़ा), नितेश सिंह (पलामू ), गौतम मंडल (प्रवक्ता), उमेश गोस्वामी (प्रधान महासचिव) आदि ने भी सुझाव दिए।