logo

बिहार पंचायत चुनाव 2021: 3 फुट की नाज ने 6 फुट की प्रत्याशी को हराया, हो रही है चर्चा

15623news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंगेर: 

बिहार पंचायत चुनाव मे जीत हासिल कर पंच बनीं नाज परवीन की खूब चर्चा है। वजह है इनका कद। नाज परवीन की लंबाई महज 3 फीट 3 इंच है। खास बात ये भी है कि नाज परवीहन ने लगातार दूसरी बार पंचायत चुनाव में जीत हासिल की है। दिलचस्प बात ये है कि नाज ने जिस प्रत्याशी को हराया है उसका कद 6फीट है। इससे ये बात भी साबित होती है कि इंसान का कद उसकी शारीरिक विशेषता नहीं बल्कि उसके कामों से बड़डा या छोटा होता है। 

श्रीरामपुर पंचायत का है मामला
मामला मुंगेर जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत श्रीरामपुर पंचायत का है। यहां वार्ड संख्या-12 से पंच का चुनाव लड़ने वाली नाज की लंबाई महज 3 फीट 3 इंच है। नाज परवीन को पूरे 25 वोट मिले हैं। नाज अपने सेलंबे प्रत्याशियों को हराकर काफी खुश नजर आ रही है। नाज का कहनाहै कि उनको अपने वार्ड के लोगों से हेशा ही पूरा प्यार और समर्थन मिला है। 

नाज को मिला पूरे वार्ड का प्यार
नाज ने कहा कि छोटे कद की वजह से कभी भी उनको हीन भावना का शिकार नहीं होना पड़ा। ोगों ने हमेशा उन्हें उनके काम से पहचाना और समर्थन किया। प्यार और समर्थन की वजह से हि पंच पद का चुाव लड़ने की हिम्मत आई। वार्ड की जनता ने पूरा साथ दिया और उनका भरपूर सहयोग किया। वार्ड सदस्य का चुनाव नाज निर्विरोध जीती थीं। 

बिहार में पंचायत चुनाव जारी है
गौरतलब है कि बिहार में पंचायत का चुनाव कई चरणों में जारी है। पंचायत चुनाव में कई विवादित और नकारात्मक समाचारों के बीच ये अच्छी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि दिवाली के समय बिहार के बेतिया, गोपालगंज और समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। तब जांच में ये बात सामने आई थी कि पंचायत चुनाव में शराब की खपत बढ़ गई थी जिसकी आपूर्ति के लिए गलत तरीके से शराब बनाई गई थी।