logo

मुस्लिम व्यक्ति ने भीख मांगने वाली लड़की की कराई शादी, धूमधाम से हुआ विवाह

मुस्लिम व्यक्ति ने भीख मांगने वाली लड़की की कराई शादी, धूमधाम से हुआ विवाह
द फॉलोअप टीम, गढ़वा:

थाना क्षेत्र के मकरी के बगही टोला के सदीक अंसारी ने मानवता की मिसाल पेश की है। एक आदिम जनजाति लड़की को ना सिर्फ अपने घर में रखा बल्कि उसकी शादी भी कराई। शादी को लेकर पूरे पंचायत में लोगों के बीच उत्साह था। लड़की का नाम सुनीता है। मंगलवार रात सुनीता की शादी अपनी बेटी की तरह कराई।  8 महीने पहले सुनीता कुमारी भीख मांगते हुए गांव पहुंची थी। उसकी उम्र 18 साल है।  पेट पालने के लिए इधर-उधर भीख मांगा करती थी। उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। एक दादा जी थे वह भी कुछ समय पहले मर चुके थे इसलिए सुनीता ने भीख मांगना शुरू कर दिया। 

सुनीता को बेटी की तरह पाला
सादिक अंसारी की नजर जब सुनीता पर पड़ी तो सदीक ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह धुरकी थाना क्षेत्र की है और बिल्कुल अनाथ है। यह सुनकर सादिक उसे अपनी बेटी मानते हुए अपने घर ले गया।  सुनीता को रहने की जगह दी। सादिक के पहले से एक बेटी और दो बेटे हैं। उन्होंने उनकी पहले ही शादी कर दी है। उसके बाद सुनीता की शादी की बात चली। सदीक ने ग्रामीणों की रजामंदी से उसके लिए लड़का खोजा। बिरसानगर टोला के शिव शंकर कोरबा के पुत्र उपेंद्र कोरबा से तय हुई। 

ग्रामीण ने किया कन्यादान 
गांव के रामसेवक राम ने कन्यादान किया।  मंगलवार शाम दरवाजे पर गाजे-बाजे के साथ बारात आई। शादी समारोह में काफी संख्या में लोग जुटे। पंडित ने  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी कराई। शादी समारोह में कई नेतागण मौजूद रहे।