logo

प्रेम के झांसे में नाबालिग से बनाए संबंध, शादी का दबाव देने पर दोस्त के साथ मिलकर मार डाला

6076news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू : 
पलामू के हुसैनाबाद थानाक्षेत्र के बड़ेपुर बालू घाट से कुसुआ की रहने वाली नाबालिग लड़की की 27 फरवरी कोलाश मिली थी। एसपी संजीव कुमार ने आज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लड़की के साथ ओमप्रकाश सिंह (18) ने प्रेम का झांसा देकर यौन संबंध बनाए। जब लड़की गर्भवती हो गई, तो शादी का दबाव बनाने लगी। इससे ओम इंकार करने लगा। उसने अपने दोस्त नीरज कुमार सिंह (18) के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

चाकू से कत्ल कर बालू में दफना दिया था
पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश ने 21 फरवरी को लड़की को मिलने के लिए बुलाया। चाकू से उसका कत्लउ कर दिया। दोस्तस नीरज के साथ मिलकर शव को बड़ेपुर सोन नदी के बालू में दफना दिया। हुसैनाबाद SDPO पूज्य प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।