logo

केरल के 2 मजदूरों की गुमला में हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस 

12082news.jpg

द फॉलोअप टीम, गुमला: 

गुमला  में केरल से आकर खेतीबाड़ी करने वाले 2 लोगों की हत्या कर दी गयी है। दोनों पर धारदार हथियार से वार किये गए हैं। घटना घाघरा थाना क्षेत्र की है। हत्या  पुराना पेट्रोल पंप के सामने केला बागान में हुई है। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। एक मृतक की पहचान लोकेश पुत्तास्वामी के रूप में हुई है, वहीं दूसरे की पहचान की जा रही है। मंगलवार की सुबह लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया है।

 

15 साल से गुमला में थे 
बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति पिछले 15 साल से गुमला में ही रह रहे थे।  केरल से आकर दोनों यहां खेती-बाड़ी कर रहे थे।  दोनों की हत्या किस वजह से की गयी है फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है लोगों में भय का माहौल है।