logo

रिम्‍स में इलाज करा रहा हत्या का आरोपी फरार

12975news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था के बीचों-बीच अपहरण और हत्या का आरोपी कृष्ण मोहन झा फरार हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी की तबियत बिगड़ने पर रविवार को इलाज के लिए उसे बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारगर से रिम्स लाया गया था। आरोपी कृष्ण मोहन झा का इलाज़ रिम्स के मेडिसिन वार्ड में चल रहा था। पर मौका पाते ही आरोपी सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अस्पताल से फरार हो गया।

 

 

कानून व्यवस्था पर लगातार उठ रहें है सवाल
प्रदेश मेंआपराधिक घटनाओ को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर है। राजधानी रांची में आपराधिक घटनाओ के आकड़ों में लगातार इजाफा होता भी दिख रहा है। बताया जा रहा है की रविवार को रिम्स के मेडिसिन वार्ड में अपने हाथ में लगी हथकड़ी को खोल कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस प्रशासन को आरोपी के भागने की खबर मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए, फिलहाल पुलिस राजधानी में आरोपी के तलाश में जुटी है।