logo

मॉडल और हेमंत मामला: मुंबई पुलिस ने अदालत में सौंपी सीलबंद क्लोजर रिपोर्ट

5359news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:
कई साल पहले मुंबई की एक मॉडल ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मामले को भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल साइट पर बहुत उछाला था। बाद में भाजपा के ही वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने मामले की जांच करने की मांग की थी। हालांकि कथित पीड़िता ने एक वीडियो के माध्यम से भाजपा नेता पर ही आरोप लगा दिया था कि वो फिजुल मामले को तूल दे रहे हैं। इधर,मुंबई हाईकोर्ट में मामला चल ही रहा है। ताजा खबर है कि मुंबई पुलिस ने अदालत में सीलबंद क्लोजर रिपोर्ट सौंपी है। 

अगली सुनवाई 3 मार्च को 
न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पिताले की बेंच ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 मार्च की तारीख तय की है। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने क्लोजर रिपोर्ट जमा करने के लिए समय मांगा था। दो हस्तक्षेप याचिकाएं दायर कर मामले में उनका पक्ष सुने जाने का अनुरोध किया था।