logo

सांसद संजय सेठ ने हिनू वैक्सीनेशन सेंटर का किया दौरा, स्वास्थ्यकर्मियों का बढ़ाया हौसला

8892news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय सेठ ने हिनू स्थित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। सांसद ने वहां मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। संजय सेठ ने टीका लगवाने आए नागरिकों से भी बात की और सुविधाओं की जानकारी ली। संजय सेठ ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। स्वास्थ्य कर्मचारी भी निष्ठा से काम करते रहे हैं। 

टीका लगवाने वाले नागरिकों का उत्साहवर्धन
सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को समय पर टीका लगा दिया जाए, इसके लिए केंद्र की बीजेपी सरकार तेजी से काम कर रही है। संजय सेठ ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे रांची के प्रत्येक टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने पहुंचे लोगों का उत्साहवर्धन करना बहुत जरूरी है। वे इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। 

रांची में वैक्सीनेशन के लिए बने हैं 25 सेंटर्स
गौरतलब है कि रांची में वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तीसरे चरण के लिए 25 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। इसके लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नागरिक कोविन मोबाइल एप या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी इच्छा और सुविधा के मुताबिक स्लॉक की बुकिंग कर सकते हैं। निर्धारित स्लॉट पर नागरिकों को टीका लगाया जाएगा। रांची जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाएं क्योंकि कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी है। 

भारत में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन कार्यक्रम जारी
बता दें कि भारत में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी से की गई थी। पहले फेज में फ्रंटलाईन वर्कर्स को टीका लगाया गया था। टीकाकरण का दूसरा चरण 1 अप्रैल से शुरू किया गया था। तीसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। तीसरे चरण की शुरुआत 1 मई से की गई जिसमें 18 प्लस आयु वर्ग के सभी नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है।