logo

एक मां ने कुएं में फेककर आखिर क्‍यों ले ली अपनी दो नन्‍ही बेटियों की जान!

10202news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:
घटना पलामू जिले के कचनपुर की है।  जहाँ एक मां ने अपनी दो बेटियों को कुएं में फेंक दिया। वह आखिर उस मां की ऐसी क्या मज़बूरी रही होगी कि उसे अपने कलेजे के टुकड़े को मौत के मुंह में धकेल दिया। क्योंकि मां तो वह होती है जो अपने बच्चे पर आई एक खरोच से भी पूरा आसमान सर पर उठा लेती है। फिर इस मां ने ऐसा क्यों किया। आरोपी मां का नाम अनिता देवी है। दरअसल वह  अपने पति की प्रताड़ना से इस कदर तंग आ गयी थी कि उसने अपनी बच्चियों को मौत के घात उतार दिया। महिला अपने मायके में ही रह रही थी। 

2011 में हुई थी अर्जुन राम से शादी 
अनिता देवी की शादी अर्जुन राम के साथ 2011 को हुई थी।  शुरू में सब ठीक रहा लेकिन बेटा नहीं होने से अर्जुन समेत ससुराल वाले अनिता पर दोष मढ़ते थे। जब पतिने दूसरी शादी कर ली तो अनिता को कोई खर्चा भी अर्जुन नहीं दे रहा था। न ही अपने पास रखने को तैयार था।  इसी से आहत होकर अनिता ने इस तरह का कदम उठाया।इससे परेशान हो कर उसने दो बेटियों को कुआं में फेंक दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम है।

पति ने कर ली बाद में दूसरी शादी 
दरअसल तीन बेटी होने के बाद अनिता के पति अर्जुन राम ने 2019 में दूसरी शादी कर ली थी। जबकि तीन बेटी होने के बाद पति और ससुराल वाले अनिता को प्रताड़ित करते थे। उसके बाद से अनिता अपने मायके में ही थी। पुलिस ने अनीता को हिरासत में ले लिया है। शनिवार की देर रात  अनिता ने इस घटना को अंजाम दिया।  रविवार की सुबह ग्रामीणों ने बच्चियों का शव कुआं में तैरता देखा। उनमे से एक 07 वर्षीय सोनम कुमारी और 05 वर्षीय परी कुमारी थी।