logo

महिलाओं से मोबाइल छिनतई कर OLX पर बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

6632news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर : 
शहर की साकची पुलिस ने छिनतई गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छिनतई के चार मोबाइल, एक पर्स और एक बाइक भी बरामद किया गया है। शनिवार को साकची थाना में सिटी एएसपी कुमार गौरव ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि छिनतई के मोबाइल को दोनों बदमाश OLX पर सस्ते दाम पर बेचते थे। ये अक्सर महिलाओं को टारगेट कर छिनतई करते थे।

जानिए पूरा माजरा 
मामले के संबंध में सिटी एएसपी ने बताया कि 7 फरवरी को मानगो की एक महिला अनु सिंह से दोनों बदमाशों ने साकची लाइफ लाइन हॉस्पिटल के पास पर्स की छिनतई की थी। दोनों की गिरफ्तारी के बाद दो और छिनतई मामले का खुलासा हुआ। दोनों छिनतई की घटनाएं फरवरी में ही गोलमुरी थाना क्षेत्र में घटी थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की चोरी किया हुआ एक मोबाइल उन्होंने ने OLX पर बेच भी दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों के पास से बरामद बाइक भी चोरी की है।