logo

रूपा तिर्की केस: नवीन जायसवाल ने की CBI जांच की मांग की, सीएम को लिखी चिट्ठी

8153news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
साहिबगंज महिला थाना प्रभारी के तौर पर पदस्थापित रूपा तिर्की की मौत का मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। नवीन जायसवाल ने रूपा तिर्की कथित आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। नवीन जायसवाल ने कहा कि रूपा तिर्की की आत्महत्या की खबर से मन बहुत व्यथित है। 

रूपा तिर्की की मौत से मन व्यथित है! 
नवीन जायसवाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी में कहा कि बीते दिनों मेरे विधानसभा क्षेत्र अतंर्गत काठीटांड़ तिलता बगीचा रातू निवासी रूपा तिर्की की आत्महत्या की खबर से मन बहुत व्यथित है। नवीन जायसवाल ने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी हासिल करने, आत्महत्या की तस्वीर देखने और बाकी परिप्रेक्ष्य को समझने के बाद मामला काफी संदिग्ध लगता है। 

सीबीआई जांच से ही मिलेगा न्याय
अलग-अलग परिस्थितियों का हवाला देते हुए विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि मामला काफी संदिग्ध है। इस बात की प्रबल संभावना है कि रूपा तिर्की किसी साजिश का शिकार हो गयी हैं। नवीन जायसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि घटना की गंभीरता को समझते हुए सीबीआई जांच करवाई जाये। नवीन जायसवाल ने कहा कि सीबीआई जांच से झारखंड की बेटी को न्याय मिलेगा।