द फॉलोअप टीम, बड़कागांव:
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मंदिरों में मां लक्ष्मी एवं काली की प्रतिमा स्थापित कर स्थानीय लोगों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में बड़कागांव प्रखंड के आंगो में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुई।
अंबा प्रसाद ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर विधिवत रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया| मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से आपसी सौहार्द, भाईचारा का वातावरण कायम होता है। एक समय था जब रात्रि के समय आंगो जाने से डरते थे लेकिन अब माहौल बिल्कुल बदल गया है।
चहुंओर शांति और समरसता का माहौल
अंबा प्रसाद ने कहा कि वर्तमान में चहुंओर शांति का माहौल है। इसी का नतीजा है कि आज हर जाति व धर्म के लोग एक मंच के तले बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठा रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, सुरेश महतो एवं भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे। सबने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।