logo

प्रेम-प्रसंग में नाबालिग लड़की ने दी जान! बांग्ला भाषा में लिखा सुसाइड नोट बरामद

9032news.jpg
द फॉलोअप टीम, सरायकेला:

आरआईटी क्षेत्र के बनता नगर में एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। युवती ने पंखे के सहारे फांसी लगाई। उसने ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जो बांग्ला भाषा में है। उसमें एक नंबर भी है जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवती ने अपनी जान दी है।

रिश्तेदार के घर आई थी लड़की
जानकारी के मुताबिक मृतका अपने बीमार रिश्तेदार की सेवा करने के लिए उनके घर गयी थी। कुछ दिन वहीं रहने का सोचा था।  गुरुवार की सुबह काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद जब लोग अंदर गए तो पंखे से लटका हुआ शव उसके कमरे से पाया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।