logo

शीतकालीन सत्र : 2024 तक 59 लाख 23 हजार घरों तक नल से जल, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया ऐलान 

16324news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड विधानसभा की शीतकालीन सत्र जारी है। बुधवार को सत्र का आखिरी दिन है। आखिरी दिन पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि 2024 तक हेमंत सोरेन की सरकार प्रदेश के 59 लाख 23 हजार घरों तक पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। 

दीपिका पांडेय सिंह का था सवाल
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यह हमारा लक्ष्य है। वह शीतकालीन सत्र में सदन के अंदर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में महज पौने 4 लाख घरों तक ही यह संभव हो पाया था। हमारी सरकार ने पिछले 2 साल में विपरीत परिस्थिति में भी 10 लाख घरों तक नल से जल पहुंचाना शुरू कर दिया है। 

नल से जल पहुंचाने का क्या है लक्ष्य
कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने पूछा था कि क्या यह सही है कि 2024 तक हर घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है। अगर यह लक्ष्य तय है तो फिर अब तक महज 15 प्रतिशत घरों तक ही यह संभव क्यों हो पाया है। इसी सवाल के जवाब में विभागीय मंत्री ने जवाब दिया।